हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज में का आयोजन

0

हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

अमरोहा में हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज में छात्राओं में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। प्रोग्राम का आगाज छात्राओं द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत कर किया गया।

 

विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन हाशमी एजुकेशनल गु्रप के चेयरमैन व कालेज प्रबंधक डा. सिराज उद्दीन हाशमी द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वाईफाई तकनीक, स्वचालित प्रणालियों, जल संरक्षण, भूकम्प, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया। साइंस प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा जहां आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया गया। वहीं दूसरी ओर जैविक खेती से किस प्रकार किसान फायदा उठा सकते हैं व बिना वायर के बिजली ग्रामीण क्षेत्र उद्योग कैसे पहुंचाई जा सकती है। इन सभी के विस्तृत रूप से मॉडल प्रदर्शित किये गए।

कालेज प्राचार्या डा. रिजवाना कुलसुम ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया गया है। इस अवसर पर कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

Science Exhibition – YouTube

 

 

Girls presented short drama, many types of models were presented | छात्राओं ने प्रस्तुत की लघु नाटिका, कई तरह के प्रस्तुत किए गए मॉडल – Dainik Bhaskar

Science exhibition organized in Hashmi Girls Degree College – हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन (livehindustan.com)

Share.

About Author

Comments are closed.